यूपी-बिहार में भारी बारिस से बाढ़ जैसे हालात, महाराष्ट्र सरकार ने लोगों के दी चेतावनी

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

लगतार भारी बारिश होने की बजह से देश के कई राज्यों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। यूपी, बिहार से लेकर दक्षिण में तेलंगाना सहित कई राज्यों में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। नदियों-नालों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके कारण पहाड़ी राज्यों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। लोग अपनी जान बचाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान में पलायन करने को मजबूर हैं। राज्य सरकारें लगातार अपने स्तर पर इस विपदा से निपटने के लिए प्रावधान कर रही हैं। वहीं मानसूनी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से देश के किसी ना किसी कोने में भारी बारिश दर्ज हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है। तो आइये जानते हैं कि बाढ़ प्रभावित राज्यों की ताजा स्थिति क्या है।

यूपी में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। राप्ती नदी में आई बाढ़ ने गोरखपुर के एक गांव का वजूद बिल्कुल मिटा दिया है। इसके अलावा बिजनौर में भा बाढ़ का खतरा बरकरार है। भारी बारिश के बाद कई गावों का संपर्क भी टूट गया है। वहीं बिहार में भी बाढ़ से बुरी स्थिति है। यहां पर लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर कई जिलों के गाव बाढ़ की चेपट में है। हालांकि राहत कार्य जारी है।

 

वहीं मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के चलते काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। दक्षिण का तेलंगाना भी इस वक्त प्रकृतिक आपादा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री केण्चंद्रशेखर राव ने बाढ़ प्रभावित राज्य की समीक्षा की। उधर, महाराष्ट्र में पहले ही मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव हो गया है। कहीं-कहीं तो बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में आज भी मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं बात अगर असम की करें तो यहां पर बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है। हालांकिए अभी भी काफी संख्या में लोग प्रभावित हैं।