तीसरे दिन भी कोहरा शहर में पसारे पांव, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उज्जवल हिमाचल। जम्मू

लगातार तीसरे दिन भी कोहरा शहर में पांव पसारे हुए हैं। सुबह पिछले दो दिनों की तरह फिर से कोहरा छा गया। सुबह छह बजे तक बादल छाए हुए थे। देखते ही देखते कोहरा छाने लगा और पूरे मैदानी क्षेंत्रों को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे ने अहसास करवाया कि अभी सर्दियों का काल समाप्त नहीं हुआ है, जिस तरह से बादल छा रहे हैं और कोहरा अपना रूप दिखा रहा है, उसे देखते हुए तो लगता है कि लोगों को अभी जल्द ठंड से छुटकारा मिलने वाला नहीं है। हालांकि इस समय जम्मू का मौसम लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सुबह पहले पहरख् देर रात को ठंड हो जाती है, जबकि दोपहर होते ही मौसम सुहावना होने लगता है। कोहरा न हो तो मौसम धीरे-धीरे सुहावना होने लगा है। शनिवार को भी कुकरनाग और श्रीनगर को छोड़ दूसरे सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है। कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर आ गया है। वहीं, जम्मू में तापमान सामान्य है। कोहरे के चलते एक बार फिर तापमान गिरने की संभावनाएं बनी हुई हैं। सुबह पेडा़ें से कोहर इस तरह टपक रहा था मानों बारिश हुई हो।

कोहरे के चलते विजिविल्टी भी कम रही। सुबह करीब दस बजे तक बहुत से लोगों को हेड लाइट ऑन कर गाड़ियां चलानी पड़ रही थी। सड़कों पर आवाजाही आम दिनों के मुकाबले कुछ कम दिखी। दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।तापमान में उतार चाढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान में सुधार होगा। वहीं, जम्मू में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। जम्मू का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी 15.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड का न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे जम्मू संभाग में इस समय तापमान सामान्य है। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 20.3, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 18.2, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 5.7, न्यूनतम तापमान -9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल का अधिकतम तापमान 5.1 जबकि न्यूनतम तापमान -13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।