भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं : राज भारद्वाज

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

नगर परिषद मैदान मे रामलीला सभा कांगड़ा द्वारा दूसरे दिन रावण तपस्या, राक्षकों की खडमस्तिया, श्रवण वध, दशरथ दरबार आदि दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान जिला कांगड़ा कृषि मंडी समिति सैक्टरी राज कुमार भारद्वाज व सब्ज़ी मंडी के प्रधान इंद्रजीत सिंह  मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। पिछले कल की रामलीला में पूछे गए सवाल पर बहुत सारे बच्चों ने सही उतर कागज़ पर लिख दिया था। मुख्यातिथि ने पर्चियां निकाल दस भाग्यशाली बच्चो को पुरस्कृत किया गया। राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा व सदस्यो ने उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान राज कुमार भारद्वाज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को दर्शाते है हमे इनसे सीख लेकर अपने जीवन को लक्ष्य की तरफ़ ले जाना चाहिए। भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया। रामलीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह भी दशहरे के दिन बंपर पुरस्कार निकाले जाएंगे। जिसके लिए कार्ड रामलीला मंच व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों से दस रूपए देकर प्राप्त कर सकते हैं।मुख्यातिथि ने राम लीला सभा को 6100 रूपए दान में दिए।