भ्रष्टाचारियों-घोटालें वाले नेताओं पर कार्रवाई का डंडा, लोगों में खुशी: विश्व चक्षु

प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ने से कर रहे मना

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया के सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि देश में वर्ष 2014 से पहले हर ओर से भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े मामले ही सुनने को मिलते थे। लेकिन भ्रष्टाचारियों व घोटाला करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का इंतजार वर्षों तक करना पड़ता था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने देश से भ्रष्टाचार व घोटालों का समाप्त करने के अपने दावे को सच करके दिखाया है। विश्व चक्षु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने का जो संकल्प लिया है, दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी उसका एक बड़ा उदाहरण है। अब देश की जांच एजेंसियां देश से भ्रष्टाचार व घोटालों को रोकने के लिए राजनीतिक दबाब में नहीं है, वह स्वतंत्र होकर अपना काम कर रही हैं, जिनके लिए उन्हें नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में मात्र भ्रष्टाचार के खिलाफ दावे ही होते रहे हैं, जबकि उनके अपने ही नेता भ्रष्टाचार व घोटालों में संलिप्त रहे, वह उन्हें बचाने के काम में ही लगे रहे। लेकिन मोदी सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार जेल में डालने का काम किया है। देश की जनता भ्रष्टाचारियों व घोटालें करने वालों का अश्र देखना चाहती थी, आज वह ही कानून व नियमों के तहत किया जा रहा है। अधिवक्ता विश्व चक्षु ने करारा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहकर मात्र देश को लूटने का काम किया है, अब आम आदमी पार्टी सहित इंडी अलायंस गठबंधन के नेता भी इसी काम में जुटे हुए हैं, लेकिन अब भ्रष्टाचारियों को जेल में भेजा जा रहा है। विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी सुक्खू सरकार के घोटाले का जल्द ही खुलासा होगा कि किस तरह यारों की सरकार यारों पर सरकारी खजाना लुटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रतिभा सिंह, रामलाल ठाकुर, कौल सिंह सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस के नेता चुनाव लडऩे से मना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहाड़ की राजनीति को बदनाम करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जिस पार्टी का आगाज़, जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के माध्यम से हुआ था, आज उस पार्टी के बड़े-बड़े नेता ही भ्रष्टाचार व घोटालों के संगीन मामलों में संलिप्त पाए जाने पर जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले कल मुख्यमंत्री दिल्ली की गिरफ्तारी हुई है। नौ बार ईडी द्वारा समन जाने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सामने जाना उचित नहीं समझा। यह दसवां समन था, हाई कोर्ट ने कहा कि जांच तो है, आगे बढ़ाई जा सकती है, उस दृष्टि से हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक कल मुख्यमंत्री दिल्ली को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें