पूर्व सीएम ने किया कार्डियो यूनिट सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्धघाटन

एसके शर्मा। हमीरपुर

बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गुरूवार को ठाकुर नर्सिंग होम के कार्डियो यूनिट सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्धघाटन किया। इस अत्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्डियो अस्पताल को ठाकुर नर्सिंग होम अस्पातल के मालिक महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा खोला गया है। इस अस्पताल में दिल की बीमारियों का इलाज किया जाएगा और ये अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त इस तरह का पहला अस्पताल क्षेत्र में खुला है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने बड़सर में ठाकुर नर्सिंग होम अस्पताल का शुभारंभ लगभग 25 वर्ष पूर्व शुरू किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इस सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों को बाहरी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस सुविधा से मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए महेंद्र सिंह ठाकुर को बधाई दी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा के कुनबे को नसीहत दी है कि अगर सभी मिलकर चलेंगे, तभी इस विधानसभा क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है।

गौर रहे कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में लगातार भाजपा की हार इस विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। भाजपा की जीत को लेकर पार्टी के आला नेता चिंतित हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं, लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र में जिस प्रकार भाजपा के नेताओं में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़सर विधानसभा क्षेत्र में फजीहत हुई है।

उसको लेकर अगर भाजपा के नेता एकजुट नहीं हुए, तो अगली बार भी फजीहत का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने साफ संदेश दिया कि अगर मिलकर चलेंगे, तभी जीत संभव है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, कांगड़ा कृषि एवं सहकारी बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।