नूरपुर: पूर्व पार्षद महेंद्र गुप्ता के निधन पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने जताया शोक

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर के बार्ड 8 के निवासी महेंद्र गुप्ता पुत्र वैध अमीचन्द जो की कैमिस्ट की दुकान करते थे उनकी आज सुबह ह्रदय गति रुकने से म्रत्यु हो गई। गुप्ता 62 वर्ष के थे। गुप्ता अपने पिछे धर्म पत्नी दो पुत्र छोड़ गए। गुप्ता की म्रत्यु की खबर ने समस्त शहरवासियों को हैरान कर दिया। नुरपुर के पूर्व काग्रेसी विधायक अजय महाजन ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

महेंद्र गुप्ता नुरपुर महाजन सभा के सदस्य भी थे नुरपुर महाजन सभा ने गुप्ता की म्रत्यु पर शोक संवेदनाऐ परिवार को दी। उल्लेखनीय है कि गुप्ता नूरपुर नगर परिषद के पूर्व पार्षद बार्ड 8 के थे। आज शाम गुप्ता के संस्कार में लोगों का हजूम इस शोक अवसर पर उपस्थित हुआ।