पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत ने फतेहपुर के उप चुनाव में हिला दी भाजपा व कांग्रेस

महंगे साबित हो सकते डाक्टर राजन सुशांत भाजपा व कांग्रेस के लिए

अरुण पठानिया। फतेहपुर

हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री, सांसद डॉक्टर राजन सुशांत ने फतेहपुर में उपचुनाव-2021 में दोनों शीर्ष पार्टियां भाजपा व कांग्रेस को हिला कर रख दिया हैं। इस के साथ साथ दोनों पार्टियों के नेताओ की नींद भी उड़ा दी हैं। सूत्रों की माने तो डॉक्टर राजन सुशांत का डोर-टू-डोर जन संपर्क अभियान पिछले काफी समय से चलता हैं और लोगों का इस बार भरपूर भी मिल रहा हैं। यही वो सख्श है, जिस ने भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से चार बार जीत दर्ज करवाई। 2009 से कांगड़ा-चंबा के सांसद बने थे, उसके बाद निरंतर भाजपा पार्टी से इन के मनमुटाव चलते आ रहे थे, तो पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। उसके बाद डॉ राजन सुशांत ने आज़ाद रूप से चुनाव लड़ा था, जिस का हार का सामना करना पड़ा था।

2009 के बाद भाजपा को हमेशा हार ही मिली
डॉ राजन सुशांत कस्बा धमेटा में अपनी उपचुनाव की जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि 2017 विधानसभा के चुनाव में फतेहपुर के एक पैराशूट नेता ने कहा था कि फतेहपुर के विकास के लिए 100-200 करोड़ नहीं, बल्कि 1000 करोड़ की योजनाएं ला सकता हूं। आज दिन तक दिखाए गए यह सपने जुमला ही साबित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में बन रही बिजली पैसों से मिल रही हैं । दिल्ली राज्य में बिजली मुफ्त मिल रही हैं, बड़े शर्म की बात हैं। फतेहपुत में विकास काफी समय से रुक गया है। प्रदेश सरकार ने विकास तो क्या करवाना, जो कार्यलय हम ने अपने कार्यकाल में फतेहपुर में खोले थे, उन कार्यलय को फतेहपुर से शिफ्ट कर दिया।

फतेहपुर की जनता को अब दोनों पार्टियां जतना मर्जी लालच दे, लेकिन अब जनता इन के बहकावे में नहीं आने वाली। इस उप चुनाव में जनता दोनों बड़ी पार्टियों को सबक सिखाएगी। तदोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के लिए 2 मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस मौके पर ग्राम पंचायत धमेटा की प्रधान कबिता शर्मा, पंचायत बाडी की प्रधान आशा देबी, कुटबासी उपप्रघान सुनील, रिटायर्ड एसडीओ कुलजीबन डोगरा, बिजली विभाग के रिटायर्ड एसडीओ राम प्रसाद, रिटायर्ड टरेजरी अफसर राम शर्मा और कई गणमान्य लोग मौके पर मोजूद रहे।