प्रख्यात डाॅ पीके पुरी ने फोर्टिस कांगड़ा में शुरू की सेवाएं

यूरोलाॅजी में पीजीआई चंडीगढ़ एवं आईजीएमसी शिमला में दे चुके हैं सेवाएं

अंकित वालिया। कांगड़ा

जाने-माने प्रख्यात यूरोलाॅजिस्ट डाॅ पीके पुरी ने अब फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। डाॅ पुरी ने एमएस की डिग्री आईजीएमसी से एवं एमसीएच की डिग्री पीजीआई चंडीगढ़ से हासिल की। डाॅ पुरी आईजीएम शिमला में यूरोलाॅजी विभाग के हैड आॅफ डिपार्टमेंट रह चुके हैं। इसके अलावा मेडिकल काॅलेज चंबा में प्रिंसीपल के पद पर भी विराजमान रहे।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाओं के बारे में डाॅ पीके पुरी ने कहा कि यूरोलाॅजी के क्षेत्र में उन्हें 21 वर्षों का अनुभव प्राप्त है और इसका फायदा वह क्षेत्र के लोगों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल है, जहां हर मर्ज के स्पेशलिस्ट मौजूद हैं और आज के दौर में आपके स्वास्थ्य की बेहतरीन देखभाल एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल में ही हो सकती है। डाॅ पुरी ने कहा कि उनका फोर्टिस कांगड़ा में ज्वाइन करने का एक मुख्य कारण यहां की क्वालिटी सर्विसेज है।

फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमोन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में यह धारणा है कि फोर्टिस कांगड़ा एक महंगा अस्पताल है, लेकिन ऐसा नहीं है।  उन्होंने कहा कि अस्पताल बेहतरीन सेवाएं बहुत ही कम मूल्यों में उपलब्ध करवाता है और इसका प्रमाण यहां से स्वास्थ्य लाभ हासिल कर चुके मरीजों से मिलता है। यहां की क्वालिटी आॅफ सर्विस, जिसमें अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र प्राप्त है, बहुत ही उमदा है, साथ ही सुपरस्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। फोर्टिस कांगड़ा के एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और हम इसमें खरा उतरने के हरसंभव प्रयास करते हैं।