दाे मामलाें में 3 किलो 671 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। कुल्लू

चरस तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कोरोना काल में भी चरस तस्कर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। कुल्लू जिला में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 3 किलो 671 ग्राम चरस सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में भुंतर पुलिस थाना की टीम ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम बजौरा चेक पोस्ट पर नाके पर थी, इस दौरान उन्होंने एक किलो 816 ग्राम चरस बरामद की है।

यह चरस मुंबई की महाराष्ट्र सिटी के दो व्यक्तियों से बरामद की है, जो वोल्वो बस में मनाली से दिल्ली का सफर कर रहे थे। हर वर्ष कुल्लू जिला से बाहरी राज्यों को चरस की खेप जाती है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चरस की खेप के साथ 29 वर्षीय अंकित अशोक निसार पुत्र अशोक निवासी देवी नगर ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र और 24 वर्षीय मिहिर ओझा लाभशंकर उत्तर लाभशंकर निवासी मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, दूसरे मामले में एक किलो 855 ग्राम चरस सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 3:30 बजे रात को जब खलाड़ा नाला पुल के पास शिशामाटी लगवैली रोड पर जा रहे थे, तो उसी समय लगवैली की तरफ से दो व्यक्ति सड़क से शिशामाटी की तरफ आ रहे थे। इनकी पहचान 22 वर्षीय इंद्र देव निवासी साच तहसील पांगी थाना किलाड़ जिला चंबा और 20 वर्षीय संजीव निवासी फलाण डाकघर शांलग कुल्लू के रूप में हुई है।

इन दोनों से कोविड-19 के कारण प्रदेश में लगू नाइट कर्फ्यू के उल्‍लंघन का कारण पूछा, तो यह दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस दौरान इंद्र देव अपने दाहिने हाथ में पकड़े थैले को पीछे की तरफ छुपा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से एक किलो 855 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया दोनों व्यक्ति इस चरस को कहां से खरीद कर लाए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे, इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है और साथ में इन लोगों के किन-किन चरस माफिया से तार जुड़े हुए हैं, इसकी भी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।