राजनीतिक दबाव में बदला गया फोरलेन सर्वे : केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने फोरलेन सिहुवा, द्रमन,शाहपुर,रैत,से लेकर कुठमां तक प्रभावित लोगों के विरोध का समर्थन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि फोरलेन के लिए हुए नए सर्वे को लेकर जताया विरोध कहा कि ये राजनीतिक दबाव से सर्वे बदला गया है जिससे सिहुवा, द्रमन,शाहपुर,रैत्त चंबी राजोल बनोई ओर कुठमा के लोग एक तरफा ही प्रभावित हो रहे है। जब कि पिछले सर्वे में दोनों तरफ से थोड़ी थोड़ी जमीन ली जा रही थी। जिससे जनता में इतना रोष नही था लेकिन राजनीतिक दबाब के कारण अब नया सर्वे करवाया गया। जिससे एक तरफा ही जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।

पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने फोरलेन बनाने पर प्रभावित लोगों का मिलने वाले मुआवजे में कटौती करके फोरलेन प्रभावित लोगों को धोखा दे रही है। पठानिया ने कहा कि फोरलेन प्रभावित शाहपुर संघर्ष समितियों की जो मांगे है उनका कांग्रेस कमेटी जोरदार समर्थन करती है ओर इस नए सर्वे के हिसाब से शाहपुर बाजार का अस्तित्व ही ख़त्म करने पर सरकार तुली हुई है लेकिन ऐसा कभी होने नहीं दिया जाएगा । पठानिया ने कहा कि शाहपुर के लोगों के साथ और उनके हक के लिए जहां भी लड़ाई लड़ने पड़ेगी शाहपुर कांग्रेस इनके साथ है । पठानिया ने कहा कि यूपीए की कांग्रेस सरकार ने लेंड एक्ट बिल जो पास किया था उस वक्त फोरलेन प्रभावित लोगों को मुआवजे का प्रावधान फैक्टर 4 के अंतर्गत किया गया था जोकि एक कनाल का लगभग 42 लाख मिलना था। बिल्डिंग का लेंड एक्ट एक्युजेशन पास जो हुआ था वो पर सुकेयर मीटर 52 हजार की नोटिफिकेशन हुई थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने इसको घटा कर एक कनाल का 7लाख ओर बिल्डिंग का एक सकुएर मीटर का 18 हजार करके जनता को धोखा दिया है।

पठानिया ने कहा कि पहले वर्तमान सरकार फोरलेन बनाने की स्थिति को स्पष्ट करें जिससे जनता भ्रम में न जीए ओर ब्यापारी अपना ब्यपार खुल कर कर सके। जल्द ही फोरलेन संघर्ष समिति जिलाधीश महोदय से मिलेगी जो कि फोरलेन प्रभावित लोगों को फैक्टर 4 के तहत मुआवजा मिले। सरकार कोई बीच का रास्ता निकाले जिससे सिहुवा से लेकर कुठमां तक बाजारों को कोई आंच न आए और फोरलेन भी बने।