हिमाचल के इस गांव में होगी गदर-2 की शूटिंग, आएंगे सन्नी देयोल!

उद्योग मंत्री बोले हम गदर-2 फ़िल्म की टीम का करेंगे स्वागत

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का परागपुर गरली गांव 300 वर्ष पुराना है। यहां पर अब भी पुरानी हवेलियां मौजूद हैं। इस गांव को हैरिटेज गांव का दर्जा दिया गया है। यहां पर कई फिल्मों और शो की शूटिंग होती रहती है। अब गदर-2 फ़िल्म की शूटिंग के लिए डायरेक्टर रैकी कर गए हैं और एक्टर सन्नी देओल परागपुर शूटिंग के लिए आएंगे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के हैरिटेज गांव परागपुर गरली में सन्नी देयोल की मूवी गदर-2 की शटिंग होगी। यह जानकारी हिमाचल के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने दी है।

यही भी देखें : जीएसटी अधिकारियों की गुंडागर्दी व्यापारी को दफ्तर बुला कर दिया थर्ड डिग्री

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि धरोहर गांव गरली-परागपुर में फ़िल्म सिटी बनाने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि गदर-2 फ़िल्म की टीम का स्वागत भी किया जाएगा। बिक्रम ठाकुर का मानना है कि परागपुर गरली में फ़िल्म सिटी बने तो क्षेत्र के लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे, टूरिज्म भी बढ़ेगा, जिससे लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कई बड़े फिल्म प्रोजेक्शन हाउसेज सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। शीघ्र ही एमओयू साइन होगा और हेरिटेज विलेज परागपुर गरली विश्व पटल पर होगा।

वहीं, परागपुर से फ़िल्म प्रोडक्शन कॉर्डिनेटर रूपेंद्र सिंह डैनी ने कहा कि परागपुर-गरली में अगर संभव हुआ, तो सन्नी देओल आएंगे और लोगों से भी उनको मिलाया जाएगा। डैनी ने कहा कि परागपुर-गरली व आसपास के क्षेत्राें में पहले भी कई फिल्मों, गानों, विज्ञापनों की शूटिंग हुई है। डैनी ने कहा कि परागपुर गरली 300 वर्ष पुराना गांव है। यहां की खूबसूरती हर कोई कैमरे में कैद करना चाहता है। 300 वर्ष पुरानी हवेलियों पर की गई नक्काशी आज भी सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। साथ में ब्यास नदी बहती है, पौंग झील है, जिसका नजारा भी मनमोहक है। डैनी ने कहा कि अगर यहां फ़िल्म सिटी बनती है, तो यह इस खूबसूरत क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।