अब फतेहपुर मे चलेगी गांधीगरी, मांगों को लेकर बैठेंगे मौन धरने पर

सर्वाज इंडिया के प्रदेश सचिव अशोक सोमल ने एसडीएम फतेहपुर को सौंपा नोटिस

दिनेश चाैधरी। फतेहपुर

स्वराज इंडिया के प्रदेश महासचिव डॉ. अशोक कुमार सोमल सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी ने आज एसडीएम फतेहपुर को फतेहपुर तहसील मे लंबे समय से रिक्त चल रहे तहसीलदार के पद को जल्द भरने व मिनी सचिवालय की इमारत का कार्य जल्द वनाने को लेकर एक नोटिस सौंपा है। अब क्षेत्र की समस्याओं को गांधीगरी से दूर करना का फैंसला लिया है। सौंपे हुए नोटिस मे लिखा है कि पिछले तीन वर्ष से तहसीलदार फतेहपुर का पद खाली चल रहा है, तो वहीं पटवार वृत में कानूनगो के चारों वृतों में मात्र एक ही कानूनगो अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

तीन कानूनगो वृत इस समय खाली चल रहे हैं। इसी प्रकार मिनी सचिवालय का भी निमार्ण कार्य पिछले तीन वर्षों से प्रदेश सरकार ने लटकाकर रखा है, जिससे विधानसभा‌ फतेहपुर के लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। नोटिस मे लिखा है कि स्वराज इंडिया कि तरफ से 15 दिनों के भीतर रिक्त चल रहे तहसील दार का पद व तहसील में चल रहे रिक्त पदों को भरा जाए व मिनी सचिवालय का भी कार्य शुरू किया जाए, तो वहीं 14 सितंबर 2021 को संकेतिक 4 घंटे (सुबह 11.00बजे से 3.00 बजे) तक स्वराज इंडिया की कार्य कारणी सहित मौन धरना देंगे।