डीएवी स्कूल जोगिंद्रनगर में एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती पर्व की धूम

जोगिंद्रनगरः हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह विशेष पर्व आज यानि 03 दिसंबर 2022, शनिवार के दिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर में भी गीता जयंती का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कक्षा- छठी से कक्षा- नौंवी तक के बच्चों ने कक्षाओं में ही श्लोकागान करवाया गया। हिन्दू धर्म में भगवान श्री कृष्ण के उपदेश अर्थात श्रीमद्भागवत गीता को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने धनुर्धर अर्जुन को ज्ञान धर्म और जीवन के महत्वपूर्ण गुणों से अवगत कराया था।

यह भी पढ़ेंः विश्व दिव्यांग दिवस पर बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा की झलक

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं दी। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानवता का मार्गदर्शन करती आई है। अध्यात्म और जीवन-दर्शन से जुड़ा यह महान ग्रंथ हर युग में पथ प्रदर्शक बना रहेगा।

संवाददाताः जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।