सरकार जागो ! आखिर सुखदेव सिंह को कब मिलेगा मकान

अरुण पठानिया। रैहन

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत मच्छोट जो कि सीमांत क्षेत्र अनोह में स्थित हैं। भवरोली के निवासी सुखदेव सिंह का कच्चा मकान आधा गिर चुका है और आधा गिरने की कगार पर हैं, परंतु शासन और प्रशासन आंखे मुंद कर बैठे हुए। एक तो सुखदेव सिंह को भगवान ने भी ऐसा धोखा दिया हैं, जो कभी भी उठ नहीं सकता। सुखदेव सिंह का इकलौता चिराग था, परंतु कुछ साल पहले उसका स्वर्गवास हो गया, जब इस समस्या के बारे में समाजसेवी रमेश कालिया को पता चला, तो वह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सुखदेव सिंह और चंचलो देवी का दुखड़ा सुना।

वृद्ध सुख देव सिंह ने नम आंखाें से कहा कि भगवान ने तो हमारा एकलौता चिराग को भी छीन लिया। अब तो हमारा कोई सहारा भी रहा। ऊपर से मकान की स्थित भी बहुत खराब हैं। अब तो हमारी कोई तमन्ना भी नहीं रहीं। इस जन्म में तो मकान मिला नहीं, लेकिन अब अगले जन्म में देखेंगे। समाजसेवी रमेश कालिया ने फतेहपुर के नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि फतेहपुर में बहुत से ऐसे परिवार हैं, जो कि वर्तमान समय में गरीबी रेखा से गुजर रहें हैं, लेकिन अब तो फतेहपुर के भाजपा व कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया को त्याग कर जमीनी स्तर पर आए।

इन गरीबो को आ रही समस्याओं का निपटारा करें। इसी के साथ ही क्षेत्र के वुद्धि जीवी लोगों ने क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाओं को प्रदेश सरकार से मांग की हैं। उपरोक्त निर्धन परिवार की यथा संभव सहायता की जाए। ग्राम पंचायत मच्छोट की प्रधान अंजू डोगरा का कहना है कि इस परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में डाला हुआ है, लेकिन अभी तक मकान नहीं मिल पाया है।