सरकार ने अपराधियों और बलात्कारियों को दी खुली छूट : समिति

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

अखिल भारतीय जनबादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी देश और प्रदेश में महिला से हो रहे बलात्कार हत्या और अपराध पर चिंता जाहिर करती है। देश और प्रदेश में भाजपा आरएसएस की सरकार के चलते महिलाएं और छोटी बचियां बलात्कार का शिकार हो रही है। एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। दूसरी और यह सरकार अपराधियों और बलात्कारियों को खुली छूट दे रही है। हिमाचल में महिलाओं के साथ हर दिन बलात्कार और अपराध की घटनाएं घट रही है, लेकिन सरकार दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, दो दिन पहले मुख्यमंत्री के गृह ज़िला मंडी के जोगिंद्रनगर में महिला को मौत के घाट के उतार दिया गया।

कल हमीरपुर में महिला के साथ दुष्कर्म और आज चौपाल में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस स्थिति में प्रदेश सरकार का महिला सुरक्षा के नारे की धज्जियां उड़ा गई है। जोगिंद्रनगर में महिला के हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि किसी भी शख्स को महिला से दुष्कर्म कर से पहले सजाए याद आए। इस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रफेश की महिला से सुरक्षा का बायदा किया था, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से सुरक्षा देने में असफल रही है।

इस सरकार के चलते हिमाचल प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न इस सरकार में अपनी चरम सीमा पर पंहुच गया है। जिसकी अब कोई सीमा नहीं बची है। गुड़िया का मामला अभी तक सुलझा नहीं है, उस वक्त इस सरकार ने गुड़िया के बलात्कार और हत्या के ऊपर प्रदेश में सता संभाली थी, लेकिन उसके बाद यह सरकार उसका मामला सुलझाने में फेल रही है। इसलिए जनबादी महिला समिति मांग करती है कि प्रदेश में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करें। छोटी बच्चियों से हो रहे बलात्कार पर तुरंत रोक लगाई जाए, महिलाओं से संबंधित कानूनों को सख्ती से लागू करें।