बजट सत्र से पहले डिपो संचालकों के लिए नीति बनाए सरकार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जिला कांगड़ा के सदर ब्लॉक में स्थित गुप्त गंगा के यात्रिका सदन के प्रांगण में डिपो संचालकों की बैठक का अयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंचम राणो ने की। बैठक में सैंकड़ों डिपो संचालकों ने भाग लिया, और एक स्वर में सरकार से डिपों संचालकों के लिए एक सीमित बनाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार ने जारी बयान में कहा कि यदि सरकार ने बजट सत्र से पहले डिपो संचालकों के लिए कोई भी नीति बनाने की घोषणा नहीं की तो प्रदेश के सभी डिपों संचालक बजट सत्र का घेराव करेंगे।

अशोक कवि ने प्रदेश सरकार से उम्मीद जताई है कि 3 दिसंबर 2021 को प्रदेश सरकार व विभागीय उच्च स्तरीय अधिकारियों ने डिपो संचालकों के लिए स्थाई नीति बनाने का अश्वासन विधानसभा सत्र के दौरान डिपो संचालकों के प्रतिनिधि मंडल को दिया था, सरकार शीघ्र ही उसकी अधिसूचना जारी करे। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव रमेश चंद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विजय कटोच, हमीरपुर जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर, व कांगड़ा जिला के जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ कांगड़ा के समस्त ब्लाकों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।

बैठक में सर्व सहमति से लम्बागांव ब्लाके से राजिंद्र डोगर को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, देहरा से नवल शर्मा को विशेष आमन्त्रित सदस्य चुना गया। बैठक में जिला कांगड़ा डिपो संचालक समिति का भी विस्तार किया गया। जिसमें लम्बागांव ब्लॉक के सुरिंद्र कुमार को जिलाउपध्यक्ष, रैत ब्लॉक के संजय मौंगरा को जिला सह-सचिव, धर्मशाला ब्लॉक के खेम चंद को सह-सचिव चुना गया।