कांगड़ा में निकाली भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कांगड़ा शहर में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों से निकाली गई। शोभायात्रा वार्ड-4 मे स्थित मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कांगड़ा बाजार से होती हुईं बस स्टैंड से होकर वाल्मीकि मंदिर पहुंची। शोभायात्रा शुरू करने से पहले सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। इस मौके पर मंदिर परिसर को बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से भी सजाया गया था।

मंदिर के प्रांगण से आरंभ हुई शोभायात्रा की अगवाई वाल्मीकि सभा के प्रधान, शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनि गिल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंदर त्रेहन, वॉर्ड-4 पार्षद अनुराधा, सुदेश, सुनील, दीपक, गायक कुमार साहिल, राज कुमार शोभा यात्रा के दौरान उपस्थित रहे। शोभा यात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि की झांकी, राम केवट दृश्य, सीता हरण दृश्य, हनुमान को झांकी निकाली गईं। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।