गुरबचन का प्रदेश भर में 9वां स्थान, चमकाया नाम

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के विद्यार्थी गुरबचन सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विज्ञान विभाग की स्नातक में संपूर्ण प्रदेश में नवम स्थान प्राप्त करके महाविद्यालय एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरबचन की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थी एवं उसके अभिभावकों को बधाई दी। गुरबचन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्राध्यापकों को दिया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ने स्टाफ सदस्यों सहित गुरबचन को महाविद्यालय की तरफ से स्मृति चिह्न एवं 2100 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया किया।

गुरबचन के पिता मजदूर हैं तथा माता गृहिणी है। घर की परिस्थिति इतनी कमजोर होने पर विद्यार्थी ने यह स्थान ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने पर भी गुरबचन ने यह स्थान प्राप्त किया यह इस महाविद्यालय के प्राध्यापकों की मेहनत ही है। अभाव होने पर भी विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों की मेहनत से यह संभव हो पाया। वर्तमान में गुरबचन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से भौतिकी की पढ़ाई कर रहा है। महाविद्यालय के प्राध्यापक केवल कुमार शर्मा का गुरबचन सिंह ने हार्दिक आभार प्रकट किया।

क्योंकि इनके मार्गदर्शन के कारण ही यह संभव हो पाया। इसके अतिरिक्त गुरबचन ने अन्य प्राध्यापकों का भी धन्यवाद किया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो सुरिंदर अत्री ने विद्यार्थी गुरबचन एवं प्राध्यापकों को बधाई दी कि उन्होंने सुविधाओं का अभाव होने पर भी यह उपलब्धि प्राप्त की यह उनकी मेहनत का ही फल है।

इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो सुरिंदर अत्रि, प्रो केवल कुमार शर्मा, मोनिका शर्मा, रोहित, विजय कुमार, राजेश कुमार, कुलभूषण कुमार व लिपिक राजेश कुमार उपस्थित रहे। इसी के साथ ज्वाली विधानसभा के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी विद्यार्थी को एवं उसके परिवार को बधाई दी।