बर्खास्त प्रधान का मीडिया को नो कॉमेंट

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

हाल ही में विकास खंड फतेहपुर की पंचायत सुनेट की महिला प्रधान को सस्पैंड कर दिया गया। सूत्रों अनुसार स्थानीय लोगों की शिकायत पर विभागीय जांच में महिला प्रधान को दोषी पाया गया, जिस कारण उन्हें अपने पद से हटाते हुए सारी शक्तियां वापस ले ली गईं। महिला प्रधान की सस्पैंशन पर पंचायत निरीक्षक सुरेश कुमार का कहना रहा।

महिला प्रधान पर कई तरह के आरोप स्थानीय लोगों द्बारा लगाए गए थे, जिनकी विभागीय जांच हुई, जिसमें स्थानीय लोगों डबरा लगाए गए आरोपी कुछ हद सही साबित हुए, जिसके चलते महिला प्रधान को बर्खास्त करते हुए सारी शक्तियां उपप्रधान को दे दी गई। वहीं, बर्खास्त हुई महिला प्रधान ने
अपनी बर्खास्तगी पर कुछ भी कहना जरूरी नहीं समझा। बस यही कहा कि मैं कुछ दिनों के बाद प्रैस कॉन्फ्रेंस करूंगी।