हीलिंग हिमालय संस्था ने परिवहन कर्मियों के साथ चलाया सफाई अभियान, सफाई को लेकर किया जागरूक

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हीलिंग हिमालय संस्था ने पहाड़ों की रानी शिमला को साफ सुथरा रखने का बीड़ा उठाया है संस्था द्वारा हर रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं । इस रविवार को भी परिवहन निगम के चालक परिचालकों ओर सुलभ शौचालय के कर्मचारियों के साथ शिमला के न्यू बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों में सफाई का महा अभियान चलाया गया।

बस स्टैंड के आसपास जंगलों में कूड़ा एकत्रित किया गया साथ ही चालक परिचालकों को सफाई को लेकर जागरूक भी किया गया।इसके अलावा बस स्टैंड में भी लोगो को सफाई बनाए रखने का अग्राह किया गया। इस दौरान 60 बैग कूड़ा एकत्रित किया गया। इस अभियान में संस्था ओर परिवहन निगम सहित  सुलभ के 60 कर्मियों ने हिस्सा लिया। सफाई अभियान 11 बजे से लेकर एक बजे तक चलाया गया।

हीलिंग हिमालया संस्था के संस्थापक प्रदीप सांगवान ने  कहा कि संस्था धार्मिक स्थलों पर्यटन स्थलों के अलावा सार्वजनिक स्थलों में साफ सफाई का काम पिछले 6 सालों से कर रही है।  धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास काफी कूड़ा प्लास्टिक फैला होता है और उन क्षेत्रों में जाकर वहां के स्थानीय लोगों और संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चलाए जाते हैं।

शिमला शहर में भी विभिन्न संस्थाओं और सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की जा रही है और आज परिवहन निगम के चालक परिचालकों ओर सुलभ के कर्मियों के साथ सफाई अभियान चलाया गया है और बस स्टैंड के आसपास जंगलों में कूड़ा प्लास्टिक को एकत्रित किया गया है।

परिचालकों का लोगो के साथ मिलना जुलना  काफी ज्यादा रहता है ऐसे में उनके द्वारा लोगों के बीच में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से ही आज यहां पर यह अभियान चलाया गया है। इसके अलावा सुलभ शौचालय के कर्मचारियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया।