सुप्रभात हेल्थ क्लब ने किया पौधा रोपण

एमसी शर्मा। नादौन

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में विकासखंड नादौन के अंतर्गत आने वाले गांव जसकोट में सुप्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर द्वारा पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण का शुभारंभ नादौन रेंज के रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इनके साथ इनके रंगस बीट के वनरक्षक अर्जुन कुमार भी साथ में मौजूद रहे। इस पौधारोपण में विशेष रूप से सुप्रभात हेल्थ क्लब के अध्यक्ष जैन शर्मा भी मौजूद रहे व उनकी समस्त कार्यकारिणी में सुरेश बजाज, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आर एल भारद्वाज, महामंत्री किशोर शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट पुष्पा शर्मा, कैसियर विमला शर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर मनोरमा देवी, पूनम शर्मा ने भी भाग लिया।

रेंज ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि नादौन रेंज में अनेक जगह वन महोत्सव के चलते पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं लोगों को सुप्रभात हेल्थ क्लब के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण के बाद पौधों का अधिक से अधिक सर्वाइकल कैसे हो यह सब तकनीकी रूप से वन विभाग की सहायता से समझाया तथा उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी पौधों के सर्वाइबल के लिए जो भी आपको सहायता अपेक्षित होगी। वन विभाग आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

Comments are closed.