उच्च स्तरीय हाे सेनिटाइजर घोटाले की जांच : आशुतोष

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

करणी सेना के जिला कांगड़ा के अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि एक और जहां संपूर्ण विश्व करोना महामारी के संकट से गुजर रहा है ,तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक व सचिवालय में हुए सेनिटाइजर घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में सीएम के पास है और अगर उसमें घोटाले होते हैं, तो बहुत ही शर्म की बात है। इस मामले पर अब हिमाचल की पूरी जनता जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि जहां पूरा देश कोविड-19 जंग लड़ रहा है। वहीं, ऐसी हरकत कर प्रदेश के नाम को कलंकित कर किया जा रहा है। करणी सेना इसकी कड़ी निंदा करता है व चेतावनी देती है।

यदि जल्द जांच नहीं हुई, तो करणी सेना इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। आर्थिक तौर पर इतने ख़स्ता हालात के बावजूद भी हमारे प्रदेश की सरकार सो रही है और मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच सीबीआई के उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई जानी चाहिए।