हिमाचल के पहले फ्लावर एंबेसडर सुनील कुमार को विधायक ने किया सम्मानित

सुरेंद्र जम्वाल। घुमारवीं/बिलासपुर

बिलासपुर जिला के गांव बैरी द डोला बैहना जटा से संबंध रखने वाले सुनील चंदेल को झंडुत्ता विधानसभा के विधायक जीतराम कटवाल द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि यह बिलासपुर के लिए बड़े गर्व की बात है।

सुनील कुमार के पास जमीन ना होते हुए भी इन्होंने अपने कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया यह और इनका परिवार पिछले कई वर्षों से फूलों की खेती कर रहे हैं इनकी मेहनत के परिणाम भी बहुत संतोषजनक आ रहे हैं इन्होंने अपने क्षेत्र के कई लोगों को रोजगार भी दे रखा है।

सुनील कुमार अन्य किसानों के भी प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं इन से प्रेरित होकर कई किसानों ने इस व्यवसाय को अपना रहे हैं जिसमें सुनील कुमार उनकी सहायता कर रहे हैं उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की पुष्प क्रांति योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है किसान भाइयों को फ्लोरीकल्चर को अपना व्यवसाय बनाना चाहिए इसमें अपार संभावनाएं है।

गौरतलब है की सुनील कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 28 दिसंबर 2021 को पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर उन्नत एवं प्रेरणा स्त्रोत कृषिदूत सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया है वर्तमान में सुनील कुमार ग्रोवर फ्लावर काउंसिल ऑफ इंडिया में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं विधायक ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।