हिमाचलः कनार्टक में कांग्रेस की जीत के बाद प्रियंका गांधी ने की रिज व माल रोड़ की सैर

हिमाचलः कनार्टक में कांग्रेस की जीत के बाद प्रियंका गांधी ने की रिज व माल रोड़ की सैर

उज्जवल हिमाचल। शिमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Ghandhi) शिमला के छराबड़ा में अपने निजी आवास पर छुट्टियां मना रही हैं। कर्नाटका (Karnataka) में प्रचंड जीत की खुशी मनाने के लिए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से रूबरू होने के बाद प्रियंका गांधी सीधा रिज मैदान पर पहुंची, जहां उन्होंने कॉफी हाउस तक पैदल मार्च किया। इस बीच में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली और बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को निराश नहीं किया।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत मतलब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू   

                 

किसी से गले मिली तो किसी के साथ सेल्फी खिंचवाई। प्रियंका गांधी (Priyanka Ghandhi) रिज मैदान स्थित अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने गई। साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भी पहुंची। उसके बाद इंडियन कॉफी हाउस में कॉफी का आनंद लिया। प्रियंका ने माल रोड़ में खरीददारी भी की। चुनाव परिणाम आने से पहले सुबह प्रियंका जाखू हनुमान मन्दिर पहुंची थी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।