हिमाचलः कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत मतलब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

हिमाचलः कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत मतलब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय महाजन (Ajay Mahajan) ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मालिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं।

उन्होने बताया कि कनार्टक के चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद चुनाव प्रचार कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः राष्ट्रीय लोक अदालत में 566 मामलों में सुलझाए गए 196 मामले

अजय महाजन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह से ठुकरा दिया हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल पड़ी हैं।

उन्होंने कहा है कि देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।