हिमाचलः सेब बागवानों के लिए बड़ी राहत, सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये प्रतिकिलो निर्धारित

Himachal: Big relief for apple growers, minimum import price on apples fixed at Rs 50 per kg
हिमाचलः सेब बागवानों के लिए बड़ी राहत, सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये प्रतिकिलो निर्धारित

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सेब बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये प्रतिकिलो तय किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र ने आयात नीति में संशोधन कर 50 रुपये न्यूनतम आयात मूल्य तय किया है।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि विदेशी सेब के कारण हिमाचल के सेब उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईरान का सेब भारत में औसतन 20 से 25 रुपये के दाम पर आयात होता था। इससे प्रदेश के बागवानों को काफी नुकसान होता था वह पिछले 3 सालों से आयात मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बेनतीजा रही यूनियन की एचआरटीसी प्रबंधन के साथ वार्ता, 15 मई तक दिया अल्टीमेटम

वह केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसे सौ फीसदी करेगी। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को नाकाफी बताया है। हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि यह फैसला स्वागत योग्य है लेकिन यह बढ़ोतरी उतनी नहीं है जितनी होनी चाहिए।

सरकार ने 50रू से कम मूल्य के सेब को तो सुरक्षित कर लिया है लेकिन इससे अधिक के सेब को भी सरंक्षित करने की जरूरत है। आज बाजार में सेब 100 से 120 प्रति किलो बिक रहा है। न्यूनतम आयात मूल्य को बढ़ाकर सौ रुपए किया जाना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।