श्री नैना देवी में धूमधाम से मनाई गई गुप्त नवरात्रों की अष्टमी

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रों की अष्टमी आज बड़ी धूमधाम से मनाई गई। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पूजा अर्चना हवन यज्ञ के साथ अष्टमी पूजन किया गया। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने माता का अष्टमी पूजन किया, वहीं पर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना भी की। पुजारी रमाकांत के अनुसार माता जी के अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है, कहते हैं कि अष्टमी का दिन मां का सर्वप्रिय है। इसलिए अष्टमी के दिन माता को कड़ाह प्रसाद का भोग लगाया जाता है। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। गुप्त नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।