हिमाचलः भाजपा मंडल शाहपुर ने मनाया गया योग दिवस

हिमाचलः भाजपा मंडल शाहपुर ने मनाया गया योग दिवस

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी मंडल शाहपुर द्वारा शाहपुर के बूथ नंबर 34 में मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी व महासचिव सतीश कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्षा निशा शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रही।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सीपीआर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

योग शिक्षक ओंकार गुलेरिया ने योग की जानकारी दी और योग के विभिन्न आसन बताए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक अवस्थी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष केवल कृष्ण चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरजन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा नारियल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत किरण कौशल, पार्षद आजाद, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मंजीत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी, सरिता, अरुणा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाताः मनीष कोहली

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।