वॉकआउट को सीएम ने बताया कांग्रेस की आदत, कांग्रेस देख रही मुंगेरी लाल के सपने

उज्जवल हिमाचल। शिमला

बजट सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस की आदत बताकर सवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र की सुरुआत में ही आज विपक्ष बीच मे ही बिना सुने सदन से चला गया। पिछली बार भी सवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। यह कांग्रेस की आदत का हिस्सा बन गया है। चार सालों के कामों में उन्हें क्या झूठ का पुलिंदा नजर आया यह उन्हें तथ्यों के साथ जनता को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में 50 वेंटिलेटर थे आज 1014 है। इसमे क्या झूठ है।

आज प्रदेश में 557 आईसीयू बेड है। कांग्रेस की सरकार में सभी काम सिफर पर थे। सारे आंकड़ों का जिक्र राज्यपाल ने अभिभाषण में किया है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो तथ्यों के साथ झुठलाए। उम्मीद है कि विपक्ष आगे सार्थक चर्चा करेगा। विपक्ष राजनीतिक मकसद से यह कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में 10 से 11 लोग सत्ता में आने के सपने देख रहे है। कांग्रेस के यह मुंगेरी लाल के सपने न देश में ओर नही प्रदेश में पूरा होंगे।