हिमाचलःमुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगडा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं

Himachal: Chief Minister Sukhu holds street corner meetings with senior leaders of Kangra
हिमाचलःमुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगडा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं

उज्जवल हिमाचल। शिमला
शिमला नगर निगम (Shimla Nagar Nigam ) में चुनाव प्रचार आजकल जोरों पर है। मुकाबला भाजपा एवं कांग्रेस दो मुख्य दलों के बीच है। ऐसे में दोनों ही दल चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अपने बड़े नेता चुनावी प्रचार में उतार दिए है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनी-अपनी पाटी टीम के साथ-साथ निगम शिमला के चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने आज शिमला के दस वार्डाे में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं की।

उनके साथ जिला कांगडा के वरिष्ठ नेता अजय महाजन व संजय रत्न व हरीश जनारथा व कांगेस के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार मे मुख्यमंत्री सुखविदंर सिहं सुक्खू की लीडरशीप मे मतदाताओं से रिझाने में जुटे है। इस अवसर पर अजय महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को हिमाचल प्रदेश के विकास का मसीहा बताया।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलःशिमला में आयोजित हुआ सेना प्रशिक्षण कमान आरट्रैक अलंकरण समारोह

उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस सरकार ही शिमला नहर निगम के विकास को आगे बढ़ाएगी। शिमला के लोगों को साफ पानी मिलेगा, सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, बिजली की लटकी तारों को सुव्यवस्थित करने के साथ शिमला के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति चिंतित है और जो भी रोजगार देगी। वह आयोग के जरिए ही दी जाएगीं। पांच साल हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता मे रही लेकिन जनहित मे कोई भी काम हिमाचल प्रदेश में नही किया। डबल इंजन की सरकार सत्ता मे केन्द्र व राज्य में रही लेकिन हिमाचल प्रदेश को कर्ज मुक्त कराने की जगह कर्ज लेती रही।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।