हिमाचलः कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM सुक्खू

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवाकुमार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा। इससे शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेंगे। उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः श्री मूल माहूंनाग प्राचीन देव संस्कृति से जुड़ा हुआ मेलाः रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे कर्नाटक में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस जीत की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।