हिमाचलः MC चुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसी नेताओं ने फोड़े पटाखे व बांटे लड्डू

हिमाचलः MC चुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसी नेताओं ने फोड़े पटाखे व बांटे लड्डू

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक पर शिमला नगर निगम के चुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसी नेताओं ने पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे। इस मौके नरेश ठाकुर, अजय शर्मा, अश्विनी शर्मा, एडवोकेट केसी भाटिया, मनोज शर्मा, होशियार सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनावों में यह साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता सुख की सरकार से पूरी तरह संतुष्ट है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का प्रदेश की चारों सीटों से सूपड़ा साफ कर देगी। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और उनकी ओर से प्रदेश की जनता के हितों से संबंधित लिए जा रहे फैसलों से जनता का समर्थन सरकार को भरपूर तरीके से मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः लगातार कसा जा रहा नशे के काले कारोबार पर शिकंजा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनावों ने साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता ने सुख सरकार को और उसके व्यवस्था परिवर्तन को पूर्ण आशीर्वाद दिया है।

कांग्रेस पार्टी शिमला नगर निगम में मिली इस जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और उनके द्वारा लिए गए सख्त निर्णय के प्रति प्रदेश की जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से आम जनता के हित को सोचकर ही नीतियां बनाई है और यह जीत उन नीतियों पर जनता की मोहर है।

संवाददाताः विजय ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।