हिमाचलः रातों रात गौवंश को सड़कों पर छोडा़ जा रहा बेसहारा

हिमाचलः रातों रात गौवंश को सड़कों पर छोडा़ जा रहा बेसहारा

उज्जवल हिमाचल। मंडी
पौराणिक समय में जहां गाय को माता कहकर पूजा जाता था, आज वहीं गौ माता सड़कों (Road) पर बेसहारा घूम रही है। इंसान इतना निर्दयी हो गया है कि अपना स्वार्थ साधने के पश्चात पशुओं को बेसहारा छोड़ दे रहा है। यहीं नही लोग प्रशासन द्वारा पशुओं के कानों पर मालिक की पहचान को लेकर लगाए गए टैग से बचने के लिए इसको कान के साथ ही काट रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः HRTC बस के हुए ब्रेक फेल, बाल-बाल बची सवारियां

वहीं नगर निगम मंडी (Nagar Nigam Mandi) के क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और शहर में छोड़े गए अधिक्तर पशु पालतू हैं। इनकी पहचान काटे गए कान द्वारा होती है। नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों द्वारा नगर निगम के क्षेत्र में पालतू पशुओं को छोड़ा जा रहा है जिसे शहर में बेसहारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा शहर में छोड़े गए पालतू पशुओं के टैग काट दिए हैं। जिससे उनके मालिक की पहचान ना हो। वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम मंडी समय-समय पर मंडी शहर में बेसहारा पशुओं को गौ सदन भेजता है और हाल ही में शहर से 9 बेसहारा पशुओं को मैगल गौ सदन भेजा गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि पालतू पशुओं को लोग खुले में ना छोड़े।

बता दें कि मंडी शहर के आईटीआई चौक में एक पालतू गाय को बेसहारा छोड़ा गया और उसके कान में लगे टैग को भी काट दिया गया हैं। रात के समय शहर में इन पालतू पशुओं को कौन छोड़ रहा हैं यह चिंता का विषय हैं।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।