धर्मपुर में बदलाव यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, जनसंवाद में लोगों ने बताई क्षेत्र की समस्याएं: आप

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर/धर्मपुर

भाजपा सरकार के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की जनता ही प्यासी है। क्षेत्र से विधायक सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं, जल जीवन मिशन के तहत हजारों करोड़ खर्च कर हर घर को जल देने का दावा करते हैं, लेकिन लोग फिर भी प्यासे हैं। घरों में नल तो लगे हैं लेकिन पानी नहीं आता।

जिससे यह नल शो पीस बनकर रह गए हैं। जल शक्ति मंत्री के गृह क्षेत्र में पेयजल सुविधा का अभाव है। पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए 115 करोड़ रूपये की उठाऊ पेयजल योजना संधोल- अवाहदेवी- बरच्छबाड़ का नहीं हो सका उद्घाटन, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है।

मंत्री के क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का हाल यह है कि वहां कर्मचारी ही नहीं है, जिससे आम जनता अपने सरकारी कामों के लिए परेशान होती है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों में लगभग 600 के करीब पद रिक्त पड़े हुए हैं, जलशक्ति विभाग में 55 पद ख़ाली हैं और 270 पद समाप्त कर दिये हैं और इनके बदले कम वेतन पर ऑउटसोर्स आधार पर मज़दूर भर्ती करके काम करवाया जा रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग में 160 पद, किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब और एक्सरे तकनीशियन नहीं हैं। संधोल, धर्मपुर और टिहरा अस्पतालों की हालत खराब हैं।

आयुर्वेद विभाग में 10 डॉक्टरों के पद ख़ाली हैं। डॉक्टरों व पैरामेडिकल के पद खाली होने से मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के दर्जनों पद खाली होने से पढ़ाई भी नहीं हो रही है। सरकारी स्कूल राम भरोसे चल रहे हैं। शिक्षा विभाग में 70 पद खाली हैं, जिनमें 58 जेबीटी अध्यपकों के पद रिक्त हैं। 25 करोड़ की लागत से बनने वाला केंद्रीय विद्यालय संधोल का भवन कार्य पूरा नहीं हुआ।

इसके साथ ही क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता है। दयोल से तरयाला नाला सड़क कार्य, दयोल से संधोल, पपलोग, सधोट बाया कूड संपर्क सड़क कार्य अधर में लटका है। धर्मपुर क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था भी बदहाल है। परिवहन विभाग में 45 पद ख़ाली हैं और 44 बसें धर्मपुर डिपो में कम हैं, जिससे लोगों को यात्रा की सुविधा नहीं मिल पाती है। मंत्री के क्षेत्र के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की सुविधा से परेशान हैं और मंत्री विकास के झूठे दावे करते हैं।

पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायतों में काम ठप, जनता हो रही परेशान, जयराम सरकार जल्द मांगे पूरी करे

आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान हुए जनसंवाद में पंचायतों की जनता ने बताया कि पंचायत सचिव के काम पर न आने से उनके काम नहीं हो रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद्र ने सरकार से मांग की है वह जल्द पंचायत सचिवों की मांगों का कोई हल निकालें जिससे धरने पर बैठे पंचायत सचिव काम पर लौटें।

धर्मपुर में बदलाव यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, जनसंवाद में लोगों ने बताई क्षेत्र की समस्याएं

आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान होने वाले जनसंवाद में क्षेत्र की जनता स्थानीय मुद्दों को उठाकर सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठा रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में निकली बदलाव यात्रा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद्र, केजी पराशर के नेतृत्व में धर्मपुर में प्रभारी फेरी निकाली गई। सुषमा शर्मा महिला उपाध्याक्ष, राज ठाकुर लोकसभा प्रभारी, अरुण जिला संयुक्त सचिव, राकेश मंधोत्रा प्रदेश सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बदलाव यात्रा में शामिल हुए।

पूरन चंद्र ने जनता से संवाद किया जिसमें क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र में पेयजल संकट, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में परेशानी होती है। सरकार ने घरों में नल तो लगा दिए हैं लेकिन पानी नहीं आता है। पंचायत क्षेत्र के लोगों ने कहा कि गांवों को आनी वाली सड़कें बहुत खराब है। अब बरसात के दिनों में सड़कों पर चलने से जान का खतरा बना रहा है। इस तरह जनता से अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से आप नेताओं को अवगत कराया।

बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को दें मौका

बदलाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष केजी पराशर ने जनता से अपील की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में ईमानदार सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुने जिससे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ चहुमुखी विकास होगा। हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए विधानसभा चुनावों में एक मौका आम आदमी पार्टी का दें। जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल के लोगों को दिल्ली मॉडल पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्रदेश के लोगों ने अभी तक एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा को सरकार बनाने के लिए चुना लेकिन दोनों दलों की सरकार ने प्रदेश में विकास करने की ओर ध्यान नहीं दिया। खासतौर से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कोई काम नहीं किया। जिससे प्रदेश के लाखों बच्चों को भविष्य खराब हो रहा है तो बीमार होने वाले लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। इस कारण अब एक मौका केजरीवाल को दें, जिससे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं बेहतर हो सकें।