देश को एक सूत्र में पिरोकर डॉ. भीम राव अंबेडकर ने दी नई ताकत: विनीत धीमान

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

भारत रतन स्व.डॉ. भीम राव अंबेडकर व स्व. श्री पंडित संत राम शर्मा की जयंति के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला कार्यालय दाड़ी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला अध्यक्ष विनीत धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजादी के पश्चात एक सूत्र में पिरोने का श्रेय संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को जाता है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों एवं दवे कुचले वर्ग को मुख्य धारा में लाने में अहम भूमिका निभाई और ऐसे संविधान को निर्माण किया जिसमें देश के प्रत्येक व्यक्ति को एक समान अधिकार प्राप्त हुए। विनीत धीमान ने हिमाचल प्रदेश के दिवगंत दिग्गज नेता पंडित संत राम शर्मा की जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक हिमाचल के निर्माता होने का श्रय दिया। उन्होंने कहा कि पंडित संत राम शर्मा प्रदेष सरकार में मंत्री व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं समितियों के अहम पदों पर रह कर अपनी सेवाएं दीं। धीमान ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह जनता का पंडित जी के लिए प्यार ही था कि वह वर्ष 1972 में विधानसभा पहुंचे और उसके पश्चात वह लगातार चुनाव जीतते चले गए।

इस अवसर पर सेवादल, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार सांझा किए और महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष अवसर पर प्रदेश सोषल मीडिया समन्वयक विक्रमजीत षर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शरवण थापा, ओम बहादुर गुरूंग, बी.डी. अवस्थी, जगत राम, प्रदेश महासचिव लीगल सेल नताशा कटोच,कल्पना धीमान, शम्मी, स्नेहलता, कमलेश कपूर सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।