मंडी के गोहर में आग की भेंट चढ़ी गोशाला, 2 बैल व 10 भेड़ें जिंदा जलीं

संजीव कुमार। गोहर 

उपमंडल गोहर की पंचायत नांड़ी में देर रात एक गौशाला में अचानक आग लगने से चिंत राम पुत्र खूब राम गांव कुट की गौशाला में आग भड़क जाने से गौशाला में बंधे 2 बैल व 10 भेड़े जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना रात करीब 1 बजे हुई। आगजनी में दो भाईयों में चिन्त राम ब खेम सिंह की दो कमरों की गौशाला पशुओं सहित जलकर आग की भेंट चढ़ गए जिसमे दोनो भाईयों का करीब 3 लाख की क्षति हुई है। दर्दनाक मंजर देख हर किसी की आंखों में आंसू साफ छलक रहे थे। गौशाला के अंदर रखा सारा सामान, लकड़ी,घास इत्यादि जलकर राख हुआ है।

तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार का नुकसान का जायजा लिया गया है जिसमे कि पशुओं का 1लाख ब गौशाला का 2 लाख रू की क्षति हुई है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10, 000 रू की राशि दे दी गई है आगजनी कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है मामला दर्ज कर लिया गया है।