गुड़िया बयान पर माफी मांगे सांसद प्रतिभा सिंह: मनीषा सूद

मनीष ठाकुर। कुल्लू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के द्वारा जहां बीते दिनों गुड़िया कांड को लेकर एक विवादित बयान दिया गया। तो अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद को चेतावनी दी है कि वो अपने बयान पर माफी मांगी। वरना पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा के द्वारा विरोध किया जाएगा।

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकार वार्ता को आयोजित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा सूद ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह के बयान से यह साफ हो गया है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की क्या विचारधारा है और वह महिलाओं को किस सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। मनीषा ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह खुद एक महिला है और उन्हें पता होना चाहिए कि किसी महिला के साथ अगर ऐसी घटना हो जाए। तो उसकी जिंदगी किस तरह की जाती है। जबकि गुड़िया ही अब इस दुनिया में नहीं रही। ऐसे में सांसद प्रतिभा सिंह के बयान से उसके मां-बाप पर क्या गुजरी होगी इसका तो उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीषा सूद ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह राजनीतिक परिवार से हैं और उन्हें इस बात का भी पता होना चाहिए कि कौन बात कहा की जानी चाहिए। लेकिन वो राजवाड़ा शाही में ज्यादा भरोसा करती है। तभी तो वह इस तरह के बयान देती हैं। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सूद ने कहा कि इस मामले में महिला मोर्चा जल्द ही सड़कों पर उतरेगी और अगर सांसद प्रतिभा सिंह ने इस मामले में माफी नहीं मांगी तो उनके इस बयान का हर जगह पर विरोध भी दर्ज किया जाएगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक वर्षा ठाकुर ने कहा की महिला होने के नाते प्रतिभा सिंह का यह बयान काफी शर्मनाक है उन्हें अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।