हिमाचलः इन्नर व्हील क्लब ने महिला मण्डल में लगाई जेस्ट फॉर ज़ीरो वेस्ट चीजों की प्रदर्शनी

Himachal: Inner Wheel Club organizes Zest for Zero Waste exhibition in Mahila Mandal
हिमाचलः इन्नर व्हील क्लब ने महिला मण्डल में लगाई जेस्ट फॉर ज़ीरो वेस्ट चीजों की प्रदर्शनी

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
इन्नर व्हील क्लब नूरपुर ने आज अंडरमिशन जेस्ट फॉर ज़ीरो वेस्ट के तहत गांव वासा वजीरा के महिला मण्डल में आज एक कैंप लगाया। जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार पैदा करने की महंगाई के दौर में नसीहत दी। महिला मण्डल की महिलाओं को अनुपयोगी कपड़ों के बैग बनाने के लिए प्रेरित किया और क्लब के बहुत से मेंबर्स ने अनुपयोगी कपड़ों के बैग भी बनाए थे।

जो कि गरीब महिलाओं व सब्ज़ी वालों को मुहैया करवाए गए। महिला मण्डल में क्लब के सदस्यों ने वेस्ट मैटेरियल से कपड़े के बैग व कई सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई।

प्लास्टिक की बॉटल्स में वेस्ट मैटेरियल भर कर उनसे आई डब्लू सी का स्टैक्चर भी बनाया व बैगों में प्लास्टिक को प्रयोग ना करने की सलाह भी दी गई। क्लब की अध्यक्ष सुमन गुलेरिया ने महिलाओं को प्रोजेक्ट दिया की आप हमें प्लास्टिक की बॉटल्स में वेस्ट भरकर दें जो कि देखने में भी बेहद खूबसूरत लगेगी और पर्यावरण को भी स्वच्छ रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः केवल सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश की भोली-भाली जनता से किया छलः राकेश जंवाल


क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सोनिया महाजन ने महिलाओं को इस मुहिम के तहत उनकी एक छोटी सी इनकम जेनरेट करने का तरीका बताते हुए बताया की आप हमंे प्लास्टिक की बॉटल्स में वेस्ट मैटेरियल भर कर देंगे तो आपको 5 रूपए प्रति बॉटल क्लब के सदस्य देंगे।

इससे महिलाओं की एक छोटी सी इनकम जेनरेट होगी तथा पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। प्लास्टिक को वैसे भी सरकार ने प्रतिबंध किया है। हम सभी को कपड़े के बैग ही प्रयोग करने चाहिए। प्रदर्शनी में हमनें वेस्ट चीजों से गमले, शो पीस, टोकरियां व अन्य बहुत सी चीज़ें बनाई थी।

इसके लिए हम सब महिला मण्डल की महिलाओं के आभारी हैं। इस मुहिम में क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि हम समय समय पर जागरूकता अभियान लगाते रहेंगे व लोगों की सहायता करते रहेंगे। इस मौके पर क्लब के सदस्य, सोनिया महाजन ( सन्नी क्रिएशंस ), शगुन, पूनम, मनीषा, सोनिया, शांता, सीमा ओहरी, शालू तथा अन्य मौजूद रहे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।