हिमाचल एक बार फिर मंडरा रहा कोविड का खतरा: विशाल भारतीय

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा में भी अलर्ट जारी करणी सेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पाया गया नया वेरियंट एक तो बहुत तेज़ी से फैलने वाला है। दूसरा उसके लक्षण पहले वाले कोविड की ही भांति हैं कोविड की दोनों डोज लेने वालों को भी ये वेरियंट प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अब और भी ज़्यादा एहतियात बरतने की सख़्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में लोग स्वेच्छा से सैम्पलिंग के लिये बाहर नहीं आ रहे हैं ऐसे में मामलों में जरूर कमी देखी जा रही है, मगर कोविड अभी भी ख़त्म नहीं हुआ है और लोगों को जागरूकता के साथ-साथ एहतियात बरतने की अभी और भी ज़्यादा जरूरत है।

कांगड़ा में टूरिस्ट की आवाजाही ज्यादा रहती है। खासकर धर्मशाला में विदेशी टूरिस्ट बड़ी संख्या में आता है। दलाई लामा का निवास भी यहां इसलिए भी विदेशी सैलानी आते हैं वहीं, प्रदेश में दो एयरपोर्ट में से एक कांगड़ा में है वहीं, बड़ी संख्या में कांगड़ा के लोग दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में रहते हैं। सूबे में अब तक सबसे अधिक कोरोना केस और मौतें कागड़ा में ही हुई हैं तो हर व्यक्ति को जागरुकता और एहतियार की बहुत जरूरत है।