हिमाचल: IWC कांगड़ा ने स्कूलों में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर IWC कांगड़ा ने शहर के सिटी अस्पताल और प्रदूषण बोर्ड धर्मशाला के साथ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर और हाई स्कूल कोहाला में पर्यावरण दिवस मनाया। अंतर्राष्ट्रीय विषय 2023 बीट द प्लास्टिक/सॉल्यूशन टू प्लास्टिक के साथ दोनों स्कूलों में व्याख्यान और प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कई प्रतियोगताएं भी आयोजित की गई जैसे कि-

1. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
2. बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट
3. प्लास्टिक के समाधान के बारे में रचनात्मक विचार

बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और रचनात्मक विचारों के साथ सामने आए। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। संजीव शर्मा सीनियर वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण बोर्ड धर्मशाला टीम इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ. मोनिका मक्कड़ व सदस्य, डॉ. अनंत शुक्ला प्रशासन अधिकारी व सिटी अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।