किन्नौर में पहाड़ों से गिरी चट्टानें, NH-5 अवरुद्ध

उज्जवल हिमाचल। किन्नौर

किन्नौर जिले में तीन दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने जिला के कई क्षेत्रों में कहर भरपाया है। जिले के कई नदी नालों में बाढ़ आने से लाखों की संपदा को नुकसान हुआ है। इसी प्रकार आज चौरा के समीप पहाड़ों से चट्टान खिसकने के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हो गया है। जिसे प्रशासन बहाल करने में जुट हुआ है।

बीते दिनों हुई बारिश के चलते चौरा के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चट्टान खिसकने के चलते मार्ग बंद हो गया है। यहां पहले भी बरसात के दौरान पहाड़ो से चट्टान गिरने के साथ-साथ हल्का हल्का भुसखलन होता रहा है। ऐसे मे प्रशासन ने पर्यटकों समेत स्थानीय लोगो को सफर के दौरान ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में बारिश के बाद पहाड़ों से चट्टानों के गिरने और भुसखलन होने की संभावनाएं बढ़ गई है। ऐसे मे लोग ऐतिहात बरतें। उन्होंने बताया कि जिला मे बारिश से हुए नुकसान पर प्रशासन आकलन कर रहा है और जहां-जहां सड़के बंद है, उन्हें बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।