हिमाचलः मोदी सरकार ने भारत को विश्व में किया शर्मसारः आप

Himachal: Modi government has embarrassed India in the world: AAP
हिमाचलः मोदी सरकार ने भारत को विश्व में किया शर्मसारः आप

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
मोदी सरकार ने भारत को विश्व में किया शर्मसार किया है। यह बात बिलासपुर जिला के घुमारवीं में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2022 तक रेप केस में वृद्धि होकर औसतन 87 रेप प्रतिदिन हुए हैं।
मोदी सरकार ने हिंदुस्तान को रेपिस्तान बनाने का काम किया है। मोदी ने कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अब जनता बोल रही है, बेटियों को भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से बचाओ। मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था लेकिन मोदी ने देश पर 9 साल में कर्जे को 155 लाख करोड़ पहुंचाकर कर्ज निर्भर भारत बना दिया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः प्राइवेट टैक्सी चालक व देवभूमि टैक्सी यूनियन के बीच हुई गहमा गहमी

मोदी ने भ्रष्टाचार मिटाने की गारंटी दी थी लेकिन मोदी ने विपक्षी पार्टियों के भ्रष्टाचारी नेताओं को बीजेपी मे शामिल करके उनको वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बनाया। मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों व बलात्कारियों की सरगना व संरक्षक सरकार है।

मोदी सरकार अपने कुछ पूंजीपति दोस्तों की सेठभक्ती करके उनको राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। 9 साल में भाजपा सबसे अमीर पार्टी बनकर धन तंत्र के तरीके से सत्ता को बचाने में जुटी हुई है। मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने और संविधान की अवमानना करने वाली तानाशाही सरकार है।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।