हिमाचलः सांसद अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र से 21 होनहार छात्राओं को कराएंगे भारत दर्शन

Himachal: MP Anurag Thakur will give Bharat Darshan to 21 promising girl students from his constituency
हिमाचलः सांसद अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र से 21 होनहार छात्राओं को कराएंगे भारत दर्शन

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र से सम्बंधित 21 होनहार छात्राओं को भारत दर्शन करवाएंगे, जिसके लिए सभी छात्राओं का चयन कर लिया गया है। गौरतलब है कि 31 जुलाई को सांसद भारत दर्शन के नाम से हमीरपुर से 21 छात्राओं का एजुकेशनल टूर एक सप्ताह के लिए रवाना होगा जिसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल झंडी दिखाएंगे।
वहीं इस एजुकेशनल टूर के लिए ऑनलाइन विधि से परीक्षा के बाद इंटरव्यू के जरिये छात्राओं का चयन किया गया है जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। वहीं इन प्रतिभागी छात्राओं में से सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टॉप-21 को चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः जामा मस्जिद में पहली बार किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन


वहीं सांसद भारत दर्शन यात्रा के लिए बिलासपुर की कनिका शर्मा का चयन होने पर कनिका के परिजनों में खुशी का माहौल है। कनिका शर्मा का कहना है कि भारत दर्शन करने पर जहां उन्हें अपने ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिलेगी तो साथ ही दिल्ली, बनारस, अयोध्या जैसे स्थानों को देखने मे सौभाग्य भी प्राप्त होगा। वहीं सांसद भारत दर्शन आयोजन के लिए बिलासपुर की छात्रा कनिका शर्मा व उसके परिजनों ने केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।

संवाददाताः सुरेन्द्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।