हिमाचलः केंद्रीय विद्यालय में ‘एकल गायन प्रतियोगिता’ का हुआ आयोजन

Himachal: 'Solo singing competition' organized in Kendriya Vidyalaya
हिमाचलः केंद्रीय विद्यालय में ‘एकल गायन प्रतियोगिता’ का हुआ आयोजन

उज्जवल हिमाचल। नादौन
आज केंद्रीय विद्यालय नादौन में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत ‘एकल गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता सदनानुसार कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक सदन से 2 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में शिवाजी सदन के आरूष शर्मा ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन की श्रेया ने द्वितीय स्थान एवं टैगोर सदन की आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में रमन सदन की छात्रा इशिका ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन के सृजन भारती ने दूसरा स्थान एवं टैगोर सदन की जाह्नवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः सांसद अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र से 21 होनहार छात्राओं को कराएंगे भारत दर्शन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में करमचंद संगीत शिक्षक, जयसिंह कला शिक्षक एवं डॉ. हेमलता मौजूद रहीं। इस प्रतियोगिता में तबलावादक के रूप में राजेंदर सिंह शिक्षा शास्त्री ने शिरकत दी, जिन्हें प्राचार्य महोदय ने प्रशस्ति चिन्ह देकर समान्नित किया। प्रतियोगिता के लिए शिक्षक करमचंद ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य एस.डी.लखनपाल ने सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मंच संचालन सी.सी.ए इंचार्ज ललिता ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट नादौन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।