हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने तैयार की वार्षिक कार्ययोजना 

मुनीष कोहली। शाहपुर
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक योजना बैठक शनिवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर में खंड स्रोत समन्वयक हाल में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त मंत्री पवन मिश्रा ने बतौर मुख्याथिति शिरकत की। इस दौरान बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य, जिलाध्यक्ष वरिष्ठ, उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, अतिरिक्त जिला मंत्री, जिला संगठन मंत्री, सहसंगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारियों सहित लगभग 150 पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर वैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश सहकार्यवह व हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मुख्य विषय प्रवर्तक अपना व्याख्यान श्रीराम मंदिर धन समर्पण अभियान पर प्रस्तुत किया। जिला कांगड़ा अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में अध्यापकों की समस्यों के अलावा वर्ष भर के कार्यक्रमों को प्रस्तावित किया गया। जो इस प्रकार से है। अप्रैल में सभी मंडलों में नव वर्ष सुभेषा कार्यक्रम का आयोजन मई माह में सदस्यता अभियान 10 जून को राज्य कार्यकरिणी की बैठक जिला शिमला के गलू-कुफरी में। जुलाई माह में मंडल गठन, अगस्त माह में खंडों के चुनाव, सितंबर में जिला कार्यकारिणी के चुनाव। दिसंबर माह प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के 12 जिलों के स्थान पर संगठन की दृष्टि से 21 जिले का प्रस्ताव रखा, जिसको बैठक में ध्वनिमत से प्रस्तावित किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन के दृष्टि से बनाए गए जिलों में जिला कांगड़ा को चार जिलों में बांटा गया, जिसमें कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नूरपुर। जिला शिमला को 3 भागों शिमला, रामपुर, रोहड़ू व जिला मंडी को मंडी, करसोग, सरकाघाट, तथा जिला सोलन को सोलन, कसौली, नालागढ़ में विभक्त किया गया। वहीं, संगठन की दृष्टि से प्रान्त में 4 विभाग थे, अब उनको बढ़ाकर 5 कर दिया है। जिला कांगड़ा चंबा के विभाग अध्यक्ष का दायित्व डॉ. जोगिंद्र सिंह को तथा सोलन के विभाग प्रमुख का दायित्व नरेंद्र कपिल को दिया गया। जिला कांगड़ा अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस के साथ इनमे जिलाध्यक्षों व जिला मंत्रियों को भी चयनित किया गया। कांगड़ा से अध्यक्ष बलबीर सिंह, जिलामंत्री अजय आचार्य जिला पालमपुर से अध्यक्ष घनश्याम दास, जिला मंत्री रजिंदर कुमार, जिला नूरपुर से मुकेश शर्मा, जिला मंत्री रजिंदर जम्वाल, जिला देहरा से अध्यक्ष राजीव, महामंत्री राजकुमार बनाए गए। इस अवसर पर प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, उपाध्यक्ष भीष्म, उपाध्यक्ष हेमराज, उपाध्यक्ष विजय कंवर, जिला कांगड़ा अध्यक्ष डॉ. जोगिंद्र सिंह मीडिया प्रभारी रजिंदर जम्वाल सहित प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जिलामंत्री, संगठन मंत्री था प्रांत कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।