हिमाचल: राजीव समकरिया बने टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

आज सौरभ वैध की अध्यक्षता में और विरेश भारती की देखरेख में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ टांडा के चुनाव विश्राम गृह टांडा के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुए। जिसमें निम्न पदाधिकारियों को चुना गया। राजीव समकरिया प्रधान, रमेश पंजवाल, महासचिव मनु शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कोषाध्यक्ष, पवन कुमार उपाध्यक्ष, अंकेश चौधरी उपाध्यक्ष, रीमा मेहरा, पुष्पा सह सचिव चुना गया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: पिछले 7 सालों से क्यों बंद है शारीरिक शिक्षकों की भर्ती बताएं सरकार: संदीप घई

इस अवसर पर टांडा मेडिकल कॉलेज के 100 से ऊपर कर्मचारियों ने कार्यकारणी को चुना, कांगड़ा जिला संयोजक राजिंदर मन्हास ने सभी चुने गए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी हर कर्मचारी की भलाई में कार्य करेगा और सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।