हिमाचलः शिवू की माता का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा (शिबू) की माता कृष्णा शर्मा 78 साल की उम्र में देर रात निधन हो गया। आपको बता दें कि शिवू की माता काफी समय से बिमार चल रही थी। जीवन की अन्तिम स्टेज में वह टांडा मेडिकल कालेज में उपचाराधीन थी। जहां उन्होंने अपनी अन्तिम सांस ली।

दिवंगत आत्मा का आज शुक्रवार को नूरपुर के भूतनाथ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वर्गवास की खबर सुनकर लोगों ने नगर परिषद् के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा उर्फ शिवू के घर पर जाकर शोक संवेदनाएं दी। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

मौके पर मौजूद सभी नूरपुर के राजनीतिक नेता भाजपा के विधायक रणवीर सिंह निक्का व कांग्रेस के नेता अजय महाजन व भाजपा के पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने भी शोक जताया। नूरपुर जिला भाजपा संगठनात्मक कार्यालय के सभी पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक कुमार शर्मा उर्फ शिवू से माता के देहांत पर शोक व्यक्त किया।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।