हिमाचल: सिराज में कुछ लोग अभी भी लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहेः विजय

उज्जवल हिमाचल। गोहर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा को धूल चटाकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में लोकसभा उपचुनावों, विस चुनावों और शिमला नगर निगम के चुनाव जीतकर हैट्रिक मारी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भी यह क्रम जारी रहेगा। विजय पाल सिंह सोमवार को सिराज विस क्षेत्र के गाड़ा गुशैंण में शिमला नगर निगम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इससे पूर्व गाड़ा गुशैंण पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों से विजय पाल का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों में जाकर राजनीति करने में विश्वास नही रखते है। विजय ने कहा कि जहां जनता चाहती है उन्हें वहां जाना अच्छा लगता है। विजय ने कहा कि स्थानीय विधायक जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते क्षेत्र की घोर अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि विशेष क्षेत्र का विकास पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में किया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः भदरोआ के एक होटल में देह व्यापार में लिप्त युवक युवती गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि सिराज में कुछ लोग अभी भी लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे है। विजय ने कहा कि अगर उनकी कार्य प्रणाली में कोई त्रुटि है तो बताएं। विजय पाल ने कहा है कि सराज के लोगों के काम निरंतर हो रहे है और आगे भी होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु ने अपने सिपहसालारों को आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए अपने अपने हलकों में डट जाने का इशारा दे दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने सिराज में शंखनाद कर दिया है।

संवाददाताः संजीव कुमार