हिमाचलः झाड़ू महादेव शिव मंदिर में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ

हिमाचलः झाड़ू महादेव शिव मंदिर में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
नगर परिषद् कांगड़ा (Kangra) के अंतर्गत पुराना कांगड़ा डाकबंगला रोड पर झाड़ू महादेव शिव मंदिर (Mahadev shiv temple) में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा मंगलवार से शुरू हुई। चित्रकूट से आए कथा वाचक प्रभु राम अवतार दास शिव महिमा का गुणगान करेंगे। कथा शुरू होने से पहले पुराना कांगड़ा में शिव भक्तों ने कलश यात्रा निकाली और व्यास पीठ की विधि विधान से पूजा की।

प्रभु राम अवतार दास(Prabhu Ram Avtar Dass) ने कहा शिवजी की पिण्डी के ऊपर एक लोटा जल का रोज प्रवाहित करने से मनुष्य की हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण सुनने से जीवन की शैली और आचार व्यवहार में काफी बदलाव आता है। शिव महापुराण के श्रवण से ही मनुष्य के कई पाप कट जाते हैं।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए आरएस बाली की अधिकारियों के साथ हुई बैठक

9 दिन तक रोजाना शिव मंदिर में सांय तीन बजे से छह बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की सदस्य शिवानी ने बताया कि इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी।

व्यास पीठ की स्थापना दौरान समाजसेवी और कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा, विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन किया। इस मौके पर नगर पार्षद पुष्पा चौधरी, कंचन परवान, सावित्री देवी, अश्विनी शर्मा, अशोक, बबीता कथा आयोजन में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।