हिमाचलः नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Himachal: Water dialogue program organized by Nehru Yuva Kendra
हिमाचलः नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
नेहरू युवा केंद्र (Nehru Yuva Center) के सौजन्य एवं जिला युवा अधिकारी दीपमाला के दिशा-निर्देश से विकासखंड भोरंज के गांव लपोदू में कैच द रेन-3 के तहत जल संवाद का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भोरंज की स्वंयसेविका कविता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे सर्व प्रथम स्वयंसेविका कविता धीमान सभी कोद् जल सरक्षण अभियान-3 की शपत दिलाई और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। साथ ही बताया कि वर्ष 2023 में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले में मई माह तक अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी से जल प्रदूषण को रोकने, जल महत्व को समझने तथा जल को बचाने का संदेश जन-जन तक पंहुचाने का निवेदन किया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापकों की कमी को किया जाएगा पूराः शिक्षा मंत्री

कार्यक्रम में वार्ड मेंबर निधि कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की उपप्रधान सुनीता देवी व अन्य महिलाएं भी शामिल रही। कार्यक्रम में वार्ड मेंबर निधि द्वारा सभी को जल संरक्षण के बारे में बताया गया और सभी महिलाओं ने जल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में वार्ड मेंबर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।